फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 70 points on tuesday 17 july

शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत, रुपये में भी दिखी मजबूती

Tue, 17 Jul 2018 09:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 70 points on tuesday 17 july

मंगलवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कारोबार के दौरान तेजी के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। वहीं रुपये में भी मजबूती दिखी। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 72 अंक की बढ़त के साथ 36,396 के स्तर पर और निफ्टी 30 अंक उछलकर 10,967 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़ा है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी, गेल, यस बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और वेदांता 3.6-1.2 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज, अमारा राजा बैटरीज, मुथूट फाइनेंस और नाल्को 2.9-2.7 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में किटेक्स गारमेंट, लवेबल लॉन्जरे, सोमानी सिरामिक्स, वीआईपी क्लोदिंग और एरो ग्रीनटेक 7.25-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की जोरदार उछाल के साथ 68.39 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 68.57 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed