{"_id":"5aa753984f1c1b01768b4ff3","slug":"sensex-up-by-50-points-on-tuesday-13-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी सपाट शुरुआत, रुपये में 9 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में दिखी सपाट शुरुआत, रुपये में 9 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट शुरुआत देखने को मिली। सोमवार को 600 अंकों की तेजी के साथ बंद होने के बाद सेंसेक्स केवल 50 अंकों की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 33968 पर कारोबार करते हुए देखा गया, वहीं निफ्टी में 15 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 10436 पर खुला।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
रुपये में दिखी 9 पैसों की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी बढ़त देखने को मिली थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 13 पैसे की बढ़त के साथ 65.04 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन