{"_id":"5bc01e81bdec224fc7021a36","slug":"sensex-up-by-480-points-on-friday-12-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"480 अंक उछला सेंसेक्स, 10300 के पार निफ्टी, रुपये में 29 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
480 अंक उछला सेंसेक्स, 10300 के पार निफ्टी, रुपये में 29 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती से शुरुआत हुई। सेंसेक्स 480 अंक उछल गया, वहीं रुपये में 29 पैसे की मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। निफ्टी 10,400 के करीब पहुंचने में कामयाब हुआ है और सेंसेक्स 34,450 के ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 487 अंक की तेजी के साथ 34,489 के स्तर पर और निफ्टी 159 अंक उछाल के साथ 10,394 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक, मारुति, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ओएनजीसी में तेजी है। वहीं टीसीएस और इंफोसिस में गिरावट है।
विज्ञापन
73.83 पर खुला रुपया
रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 73.83 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार भी बढ़त दिखी थी। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 8 पैसे बढ़कर 74.12 के स्तर पर बंद हुआ था।