फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 461 points on closing, gold price soars by 200 rupees

शेयर बाजार ने लिया तेजी का यू टर्न, 200 रुपये बढ़ी सोने की कीमतें

Wed, 10 Oct 2018 04:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 461 points on closing, gold price soars by 200 rupees

हाल के दिनों में कई झटके झेलने के बाद बुधवार को बाजार ने तगड़ी वापसी की। डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरने के बीच निवेशकों ने वित्तीय, ऑटोमोबाइल तथा मेटल कंपनियों के शेयरों की जमकर लिवाली की। 

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 461.42 अंकों की तेजी के साथ 34,760.89 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 34,493.21 अंक पर खुला और दिनभर के कारोबार में इसने 34,858.35 के ऊपरी स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी भी 159.05 अंकों की उछाल के साथ 10,460.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में इसने 10,482.35 के ऊपरी स्तर को छुआ। 
विज्ञापन


लिवाली की रफ्तार में तेजी आने के कारण पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दोनों सूचकांक सकारात्मक जोन में रहे। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचला स्तर छूने के कारण मंगलवार को सेंसेक्स में 175 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के रुझानों को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मंगलवार के उस फैसले से भी बल मिला, जिसमें उसने नकदी संकट का सामना कर रही गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के 45,000 करोड़ रुपये कीमत के उच्च गुणवत्ता वाले लोन अकाउंट खरीदने की घोषणा की। 

एसबीआई के इस फैसले से आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों द्वारा एक के बाद एक कई ऋण चूक के बाद संकट का सामना कर रही एनबीएफसी को पूंजी मिल सकेगी। व्यापारियों ने बताया कि बाजार को अन्य एशियाई बाजारों से मिले बेहतर रुझानों के बीच पहले पिट चुके मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, यस बैंक तथा एसबीआई के शेयरों में जोरदार लिवाली से बल मिला। 

नवरात्र के पहले दिन सोना 200 रुपये तेज

नवरात्रि शुरू होने के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से हुई तेज खरीदारी से बुधवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 31,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि विदेशों से सुस्त रुझान ने इस बढ़त को सीमित रखा।


वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त मांग से चांदी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की उछाल के साथ क्रमश: 31,850 रुपये व 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पिछले दो सत्रों में सोने में 250 रुपये की गिरावट आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed