{"_id":"5b0694d94f1c1b9c6e8b4585","slug":"sensex-up-by-318-points-on-closing-gold-up-by-125-rupees-on-thursday-24-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"318 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, सोने में 125 रुपये की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
318 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, सोने में 125 रुपये की तेजी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन तेजी का दौर देखने को मिला और सेंसेक्स 318 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं सोने में 125 रुपये की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 34,663 और निफ्टी 83.5 अंक की मजबूती के साथ 10,514 के स्तर पर बंद हुआ है।आज के कारोबार में निफ्टी ने 10,535.15 तक दस्तक दी थी जबकि सेंसेक्स 34,741.5 तक पहुंचा था। वहीं, जब कमजोरी हावी हुई थी तब निफ्टी 10,419.8 तक लुढ़क गया था। टीसीएस, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला है।
विज्ञापन
स्थानीय खरीदारी से सोना दूसरे दिन भी तेज
वैश्विक स्तर पर तेजी के साथ ही स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों की खरीदारी से सोना दूसरे दिन भी तेज रहा। राजधानी में सोना 125 रुपये बढ़कर 32,125 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई और यह 41,300 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
डॉलर में कमजोरी
कारोबारियों का कहना है कि फेड रेट पर बैठक के बाद डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने में तेजी आई। वैश्विक बाजार सिंगापुर में सोना 0.21 फीसदी बढ़कर 1,298.70 डॉलर प्रति औंस रहा। स्थानीय बाजार में सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रुपये के स्तर पर टिका रहा। चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों का सैकड़ा खरीद भाव 76,000 रुपये पर स्थिर रहा।