फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 300 points, rupee at a seven month high

सात महीने के शिखर पर रुपया, सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी

Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 300 points, rupee at a seven month high

शेयर बाजार में लगातार पांचवे हफ्ते भी तेजी का माहौल देखने को मिला। वहीं रुपया भी अपने सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सेंसेक्स 288 अंकों की तेजी के साथ 38312 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 75 अंकों की तेजी के साथ 11,502 अंकों पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 320 अंक की मजबूती के साथ 38345 के स्तर पर और निफ्टी 95 अंक यानि 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 11520 के पार कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


ऑटो और फार्मा शेयरों को छोड़कर आज बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.59 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.42 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं, आज रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

चुनावों की घोषणा के बाद से तेजी

आम चुनाव की घोषणा के बाद बने सकारात्मक रुझानों से बाजार गुलजार रहा। बीते हफ्ते भी घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई और सेंसेक्स 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख संवेदी सूचकांकों में पिछले सप्ताह के मुकाबले 3.5 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती और सकारात्मक विदेशी संकेतों से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिला और जबरदस्त लिवाली देखी गई।

रुपये में 18 पैसे की बढ़त

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे की बढ़त के साथ 68.91 के स्तर पर खुला है। रुपया आज 7 महीने की उंचाई पर खुला है और ये 10 अगस्त के बाद सबसे शीर्ष स्तर पर नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed