फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 300 points on wednesday

34 हजार के पार हुआ सेंसेक्स, 73.23 पर खुला रुपया

Wed, 24 Oct 2018 10:03 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 300 points on wednesday

शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर से दमदार शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 34 हजार के पार निकल गया, वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। रुपया अभी भी 73 के पार बना हुआ है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 355 अंक की तेजी के साथ 34,202 के स्तर पर और निफ्टी 114 अंकों के उछाल के साथ 10,261 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 25,246 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचपीसीएल, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स 7-2.1 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में आरबीएल बैंक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, कंसाई नेरोलैक और एमएंडएम फाइनेंशियल 4.4-3.5 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में अर्शिया, एप्टेक, फिनियोटेक्स केमिकल, कैन फिन होम्स और ओरिएंटल विनीयर 10-6.6 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 34 पैसे की मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज 34 पैसे की मजबूती देखने को मिली। रुपया 73.23 पर खुला, वहीं मंगलवार को यह 73.57 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed