{"_id":"5aa5ff824f1c1bae758b4e6d","slug":"sensex-up-by-300-points-on-march-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी और एशियाई मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं रुपये में भी 22 पैसे की मजबूती देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 33,605 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 94 अंकों की उछाल के साथ 10,321 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में दिखा उछाल
मिडकैप शेयरों में एम्फैसिस, यूनाइटेड ब्रुअरीज, आदित्य बिड़ला फैशन और सेल 4-1.7 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में सेंट्रल बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, सीजी कंज्यूमर और यूनियन बैंक 5.5-1 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
स्मॉलकैप शेयरों में महा स्कूटर्स, वक्रांगी, मेटालिस्ट फोर्जिंग, धनसरी पेट्रो और एम्टेक ऑटो 5.8-4.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में आंध्रा बैंक, पिनकॉन स्पिरिट, एक्सलिया काले, वाटरबेस और फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल 11.4-3.6 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 पर खुला
रुपये की शुरुआत आज जोर दार बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे की जोदार बढ़त के साथ 65 के नीचे खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 64.95 के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन रुपया 65.17 के स्तर पर बंद हुआ था।