फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 300 points on march 12

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों से सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की मजबूती

Mon, 12 Mar 2018 09:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 300 points on march 12
sensex

अमेरिकी और एशियाई मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 300  अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं रुपये में भी 22 पैसे की मजबूती देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 33,605 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 94 अंकों की उछाल के साथ 10,321 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में दिखा उछाल
मिडकैप शेयरों में एम्फैसिस, यूनाइटेड ब्रुअरीज, आदित्य बिड़ला फैशन और सेल 4-1.7 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में सेंट्रल बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, सीजी कंज्यूमर और यूनियन बैंक 5.5-1 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन


स्मॉलकैप शेयरों में महा स्कूटर्स, वक्रांगी, मेटालिस्ट फोर्जिंग, धनसरी पेट्रो और एम्टेक ऑटो 5.8-4.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में आंध्रा बैंक, पिनकॉन स्पिरिट, एक्सलिया काले, वाटरबेस और फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल 11.4-3.6 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 पर खुला
रुपये की शुरुआत आज जोर दार बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे की जोदार बढ़त के साथ 65 के नीचे खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 64.95 के स्तर पर खुला है। जबकि पिछले कारोबारी दिन रुपया 65.17 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed