फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 300 points on friday 2 november

73 के पार खुला रुपया, सेंसेक्स में 300 अंकों की मजबूती

Fri, 02 Nov 2018 10:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 300 points on friday 2 november
बाजार में उछाल

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। वहीं रुपया आज 73 के पार खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। निफ्टी 10,500 के करीब पहुंचा है जबकि सेंसेक्स 330 अंकों से ज्यादा उछला है।

विज्ञापन


बाजार में चौतरफा खरीददारी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 34,800 के पार निकल गया। वहीं 125 अंक चढ़कर 10,510 के स्तर पर के टच किया। सेंसेक्स 336 अंक की मजबूती के साथ 34,768 के स्तर पर और निफ्टी 106 अंक की तेजी के साथ 10,487 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में एशियन पेंट्स, यस बैंक, हीरो मोटो, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो 5.25-3.4 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक, एनबीसीसी, मैरिको और एलआईसी हाउसिंग 7-3.7 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पीसी ज्वेलर, शालीमार पेंट्स, त्रिवेणी टर्बाइन, जीएनएफसी और एपीएल अपोलो 12.6-8.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की बढ़त के साथ 73.10 के स्तर पर खुला है। रुपये में गुरुवार को भी मजबूती आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे की बढ़त के साथ 73.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed