फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 280 points on thursday 29 november rupee on a 3 month high

280 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स, तीन माह के उच्चतम स्तर पर रुपया

Thu, 29 Nov 2018 09:58 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 280 points on thursday 29 november rupee on a 3 month high

शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपया भी तीन माह के उच्चतम स्तर पर खुला। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं किए जाने के संकेत देने से शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स जहां 280 अंकों की तेजी के साथ 36000 के पार पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 70 अंकों की मजबूती के साथ 10,800 के स्तर के करीब पहुंच गया। यस बैंक का स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इस हिसाब से इसका शेयर सबसे ज्यादा गिर गया। ओएनजीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजी, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा में 1 से 2.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


फेड चेयरमैन के पॉलिसी में नरमी के संकेत देने से अमेरिकी बाजार जोश में आ गए हैं। कल के कारोबार में डाओ 617 अंक चढ़कर बंद हुआ। उधर कच्चे तेल में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला गया है। अमेरिका में भंडार बढ़ने से क्रूड पर दबाव बना है। क्रूड के उत्पादन कटौती पर 6 दिसंबर को ओपेक देशों की बैठक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह के उच्चतम स्तर पर रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। रुपया 51 पैसे की शानदार बढ़त के साथ 70.11 के स्तर पर खुला है जो 28 अगस्त के बाद का शीर्ष स्तर है। फिलहाल यह 69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed