फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 268 points on tuesday, gold gains 140 rupees

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 268 अंक चढ़ा, सोने-चांदी के दामों में भी दिखी मजबूती

Tue, 19 Mar 2019 04:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 19 Mar 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
sensex up by  268 points on tuesday, gold gains 140 rupees

शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 268 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। रुपया भी फिलहाल 42 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 268.40 अंक की बढ़त के साथ 38363.47 के स्तर पर और निफ्टी 70.20 अंक की तेजी के साथ 11532.40 के स्तर पर बंद हुआ है। ऑटो और मेटल को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। बैंक निफ्टी में भी आज शानदार खरीदारी देखने को मिली। सरकारी बैंक आज सबसे ज्यादा बढ़े। इसके अलावा रिलायंस, एक्सिस बैंक, पीएफसी और आरईसी भी नए शिखर चूमते नजर आए।

विज्ञापन

 सोना 140 रुपये मजबूत 

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और स्थानीय ज्वेलर्स द्वारा मांग बढ़ने से मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 140 रुपये चढ़कर 32,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिक  इकाइयों और सिक्का निर्माताओं द्वारा लिवाली बढ़ने से चांदी 235 रुपये मजबूत होकर 38,960 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, डॉलर के दो सप्ताह के निचले स्तर पर आने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक के मद्देनजर विदेश में सोना मजबूत रहा। न्यूयॉर्क में सोना 0.31 फीसदी तेजी के साथ 1,308.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.29 फीसदी उछाल के साथ 15.47 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed