फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 200 points on wednesday 14 november

सेंसेक्स में 200 अंकों की मजबूती, 51 पैसै बढ़कर खुला रुपया

Wed, 14 Nov 2018 10:01 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 200 points on wednesday 14 november

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ खुला। वहीं रुपये में 51 पैसे की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 196 अंक की मजबूती के साथ 35,340 के स्तर पर और निफ्टी 63 अंक के उछाल के साथ 10,646 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, मेटल, ऑटो और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, आईओसी, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एचयूएल और हीरो मोटो 10.4-1.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। मिडकैप शेयरों में एमआरपीएल, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक और कैस्ट्रॉल 6.3-4.1 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, ईएनआईएल, श्नाइडर इंफ्रा, अदानी ट्रांसमिशन और शैफर इंडिया 12.2-6.8 फीसदी तक उछले हैं। 
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर के करीब

अगले साल तेल की मांग घटने के ओपेक के अनुमान से क्रूड में 6 फीसदी तक की भारी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 65.5 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रुपया आज 51 पैसे की बढ़त के साथ 72.16 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी मजबूती आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 23 पैसे की बढ़त के साथ 72.66 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed