{"_id":"5c187f9bbdec22569c67b460","slug":"sensex-up-by-200-points-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट, रुपये में 22 पैसे की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट, रुपये में 22 पैसे की तेजी
Tue, 18 Dec 2018 10:33 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sensex
शेयर बाजार में मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा फिसल गया। वहीं रुपये में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 135 अंक की कमजोरी के साथ 36140 के स्तर पर और निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 10840 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली बाजार पर दबाव बना रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
रुपये में मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 71.33 के स्तर पर खुला है।