फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 200 points on november 1, rupee nears 74 mark

200 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स, बढ़त के बावजूद 74 के करीब रुपया

Thu, 01 Nov 2018 09:57 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 200 points on november 1, rupee nears 74 mark

शेयर बाजार में नवंबर महीने की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। हालांकि रुपये में बढ़त देखने को मिली, लेकिन यह अभी भी 74 के करीब बना हुआ है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 209 अंक चढ़कर 34,651 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 55 अंक बढ़कर 10,442 के स्तर पर ओपन हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


रियल्टी, मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड में नरमी

ग्लोबल बाजार में क्रूड ऑयल में नरमी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 0.5 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 75.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की बढ़त के साथ 73.87 के स्तर पर खुला है। वहीं रुपये में कल बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 28 पैसे घटकर 73.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed