फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 200 points on monday 3 december

200 अंकों की मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, धूमिल हुई व्यापार युद्ध की आशंका

Mon, 03 Dec 2018 09:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 200 points on monday 3 december

दिसंबर के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका खत्म होने के बाद वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखने को मिली, जिसके चलते इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला। 

विज्ञापन


सेंसेक्स जहां 200 अंकों की बढ़त के साथ 36400 के आसपास खुला, वहीं निफ्टी 40 अंकों की मजबूती के साथ 10900 के पार खुला। बाजार को मेटल स्टॉक्स में तेजी से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। इससे पहले ज्यादा एशियाई बाजार भी हरे निशान में खुले।
विज्ञापन


निफ्टी 10910 के आसपास नजर आ रहा है, जबकि सेंसेक्स 36350 के पास दिखाई दे रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी जोश नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में वेदांता में 3.45 फीसदी, टाटा स्टील में 3 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 2.60 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.50 फीसदी की मजबूती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे टूटकर 69.87 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन रुपया 69.59 के स्तर पर बंद हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed