{"_id":"5bfe1bacbdec22419c5f0d0a","slug":"sensex-up-by-160-points-on-wednesday-28-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 अंकों की मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया फिर से 71 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
160 अंकों की मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया फिर से 71 के करीब
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 160 अंकों की तेजी के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि रुपया एक बार फिर से 71 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स 166 अंक की मजबूती के साथ 35,679 के स्तर पर और निफ्टी 36 के उछाल के साथ 10,722 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटो, इंडसइंड बैंक, टाइटन, सिप्ला, इंफोसिस, आईटीसी और सन फार्मा 4.6-1 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में रिलायंस कैपिटल, मैक्स फाइनेंशियल, ओरेकल फाइनेंशियल और एम्फैसिस 2-1.5 फीसदी तक बढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एक्सिसकैड्स, आधुनिक, वाडीलाल, प्राइम फोकस और पटेल इंजीनियरिंग 7.9-5.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
12 पैसे टूटा रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 70.88 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे चढ़कर 70.76 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन