फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 150 points on wednesday

कच्चा तेल 85 के पार, सेंसेक्स 150 अंक मजूबत, 74 के पार खुला रुपया

Wed, 10 Oct 2018 10:31 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 150 points on wednesday

शेयर बाजार में फेस्टिव सीजन के पहले दिन मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 150 की तेजी के साथ खुला। हालांकि कच्चा तेल 85 डॉलर के पार चला गया। वहीं रुपये में 24 पैसे की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 160 अंक की तेजी के साथ 34,460 के स्तर पर और निफ्टी 53 अंक चढ़कर 10,354 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी चढ़ा है। दिग्गज शेयरों में बजाज फाइनेंस, भारती इंफ्राटेल, जी एंटरटेनमेंट, हीरो मोटो, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और वेदांता 3.9-2 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में एनएलसी इंडिया, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, नाल्को, एमआरपीएल और पीरामल एंटरप्राइजेज 8.5-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इंडो टेक, एचईजी, आरएसडब्ल्यूएम, केईआई इंडस्ट्रीज और फिलिप्स कार्बन 15.1-7.5 फीसदी तक चढ़े हैं। 


74 के पार रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे की मजबूती के साथ 74.15 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 74.39 के स्तर पर बंद हुआ था। ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल का भाव एक बार 85 डॉलर पर पहुंच गया है। फिलहाल कच्चा तेल 84.9 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed