{"_id":"5a94dd6f4f1c1b0a7b8b962f","slug":"sensex-up-by-140-points-on-27-feb-pnb-stock-down-by-9-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में दिखी 140 अंकों की ज्यादा मजबूती, निफ्टी 10620 के पार, पीएनबी का स्टॉक 9 फीसदी गिरा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में दिखी 140 अंकों की ज्यादा मजबूती, निफ्टी 10620 के पार, पीएनबी का स्टॉक 9 फीसदी गिरा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलावर को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। हालांकि पीएनबी महाघोटाले में नई जानकारी सामने आने के बाद बैंक का स्टॉक गिर गया। वहीं रुपये में 2 पैसे की मामूली गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
निफ्टी में 38 अंकों की मजबूती
बीएसई सेंसेक्स 143 अंक की तेजी के साथ 34,588 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई निफ्टी 38 अंक की मजबूती के साथ 10,620 के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया। दिग्गज शेयरों में यस बैंक, हीरो मोटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और डॉ रेड्डीज 2.2-1.4 फीसदी तक उछले हैं।
विज्ञापन
9 फीसदी गिरा पीएनबी का स्टॉक
नीरव मोदी द्वारा 1322 करोड़ के एक और फ्रॉड ट्रांजेक्शन की जानकारी आने के बाद मंगलवार के कारोबार में पीएनबी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और शुरुआत कारोबार में शेयर 9 फीसदी तक टूटकर 102.10 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते का लो लेवल है।
विज्ञापन
PNB के साथ 1300 करोड़ का एक और फ्रॉड, स्टॉक 9% तक टूटा
पंजाब नेशनल बैंक ने 1322 करोड़ रुपये के एक और फ्रॉड ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। पीएनबी फ्रॉड केस की कुल वैल्यू 12622 करोड़ रुपये हो गई है। इस खबर से मंगलवार के कारोबार में पीएनबी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और शुरुआत कारोबार में शेयर 9 फीसदी तक टूटकर 102.10 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते का लो लेवल है।
रुपये की कमजोर शुरुआत
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 64.81 के स्तर पर खुला।