{"_id":"5b20a2a44f1c1bf76e8b7cb6","slug":"sensex-up-by-130-points-rupee-down-by-11-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 130 अंकों की मजबूती, 11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 130 अंकों की मजबूती, 11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 130 अंकों की मजबूती के साथ खुला। वहीं निफ्टी भी 10870 के पार चला गया। हालांकि रुपये में 11 पैसे की कमजोरी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 130 अंक की तेजी के साथ 35,822 के स्तर पर और निफ्टी 31 अंक चढ़कर 10,874 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आईटी, ऑटो, बैंकिंग, फार्मा और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 26,667 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
आईटी, ऑटो, बैंकिंग, फार्मा और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 26,667 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
विज्ञापन
रुपये में 11 पैसे की कमजोरी
रुपये में कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे घटकर 67.59 के स्तर पर खुला है। कल भी रुपये में सुस्ती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 6 पैसे की गिरावट के साथ 67.48 के स्तर पर बंद हुआ था।