फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 120 points, nifty crosses 10500 mark

सेंसेक्स में 120 अंकों की मजबूती, निफ्टी 10500 के पार, रुपये में सपाट शुरुआत

Tue, 16 Oct 2018 09:45 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 120 points, nifty crosses 10500 mark

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 120 अंकों की तेजी के साथ खुला, वहीं निफ्टी भी 10500 के पार चला गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में सपाट शुरुआत देखने को मिली।  सेंसेक्स 121 अंक उछलकर 34,986 के स्तर पर और निफ्टी 40 अंक की तेजी के साथ 10,552 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.9 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी चढ़ा है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक 2.6-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में सेंट्रल बैंक, गोदरेज एग्रोवेट, दीवान हाउसिंग और अदानी पावर 5.5-2.6 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में अर्शिया, जी मीडिया, वीटो स्विच, एमपीएस और थिरुमलाई केमिकल 12.2-8.2 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की बढ़त के साथ 73.81 के स्तर पर खुला है। सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 89 अंक गिरकर 25,251 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 66 अंक की गिरावट के साथ 7,431 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स 16 अंक की कमजोरी के साथ 2,751 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed