फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 109 points closed above 41000 nifty crosses 12100

इस महीने के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 12,100 के पार

Thu, 28 Nov 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 Nov 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 109 points closed above 41000 nifty crosses 12100
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109.56 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 41,130.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 12,154.30 के स्तर पर बंद हुआ। यह इस महीने का सर्वोच्च स्तर है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंफ्राटेल, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, यस बैंक, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, टाटा स्टील, एसबीआई और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

41,121.80 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

सेंसेक्स और निफ्टी आज अपने सर्वोच्च स्तर पर खुले थे। सेंसेक्स 101.19 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 41,121.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 27.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,128 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 199.31 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 41,020.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के बाद 12,100.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed