{"_id":"5bee466cbdec22693c1043cf","slug":"sensex-up-by-100-points-rupee-opens-on-a-flat-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, रुपये की चाल रही सपाट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, रुपये की चाल रही सपाट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़ोतरी के साथ खुले। सेंसेक्स 103 अंक की तेजी के साथ 35,364 के स्तर पर और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 10,639 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में सिप्ला, एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस 2.2-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं।
विज्ञापन
रुपये की सपाट शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 1 पैसे की कमजोरी के साथ 71.99 के स्तर पर खुला है। वहीं गुरुवार कारोबार में रुपये में जोरदार मजबूती आई थी और ये 33 पैसे की बढ़त के साथ 71.98 के स्तर पर बंद हुआ था।