फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 100 points, rupee opens on a flat note

बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, रुपये की चाल रही सपाट

Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 100 points, rupee opens on a flat note

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़ोतरी के साथ खुले। सेंसेक्स 103 अंक की तेजी के साथ 35,364 के स्तर पर और निफ्टी 22 अंक की बढ़त के साथ 10,639 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में सिप्ला, एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस 2.2-1 फीसदी तक उछले हैं।  मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, फेडरल बैंक और ब्लू डार्ट 3.4-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये की सपाट शुरुआत

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 1 पैसे की कमजोरी के साथ 71.99 के स्तर पर खुला है। वहीं गुरुवार कारोबार में रुपये में जोरदार मजबूती आई थी और ये 33 पैसे की बढ़त के साथ 71.98 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed