फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 100 points on thursday 24 may

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी, रुपये में 12 पैसे की बढ़त

Thu, 24 May 2018 09:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 100 points on thursday 24 may
sensex

गुरुवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स व निफ्टी तेजी के साथ खुले। वहीं रुपया  12 पैसों की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 128 अंकों के उछाल के साथ 34,473 पर और निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 10,466.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में नैटको फार्मा, एलटीआई, एबीएफआरएल, आरकॉम, अशोक लेलैंड, 3एम इंडिया, टाटा ग्लोबल, जीएमआर इंफ्रा, एसजीवीएन, सेल 1.42-3.71 फीसदी तक बढ़े। वहीं वक्रांगी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, बायरकॉर्प, डालमिया भारत, भारत फोर्ज, अडानी पावर, 5.51-0.99 फीसदी तक गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 12 पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज रिकवरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे के सुधार के साथ 68.30 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली थी जिसके चलते रुपया कल रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 38 पैसे टूटकर 68.42 के स्तर पर बंद हुआ था।


29 नवंबर, 2016 के बाद रुपये का यह निचला स्तर है, जब वह डॉलर के मुकाबले 68.55 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच राजकोषीय मोर्चे पर आशंकाएं बरकरार हैं, जिससे भारत के आयात बिल के बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed