{"_id":"5b7553da42c7925a103d6694","slug":"sensex-tumbles-by-188-points-on-thursday-august-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"188 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, डॉलर की मजबूती से सोना 19 माह में सबसे सस्ता","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
188 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, डॉलर की मजबूती से सोना 19 माह में सबसे सस्ता
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ सुबह के वक्त खुले थे और शाम को बंद होते वक्त इनमें किसी तरह की तब्दीली देखने को नहीं मिली। वहीं सोने की कीमतें 19 माह के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों में करीब 0.5-0.5 फीसदी की गिरावट आई है। आज के कारोबार में निफ्टी ने 11,366.25 तक गोता लगाया था जबकि सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की कमजोरी आई थी। अंत में निफ्टी 11,400 के करीब बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 37,700 के पास बंद हुआ है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के साथ 37,663 के स्तर पर और निफ्टी 50 अंक लुढ़क कर 11,385 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली से सेंसेक्स 188 अंक टूटकर 37,7664 के स्तर पर बंद हुआ।हैवीवेट एचडीएफसी, कोटक बैंक, रिलांयस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एसबीआई और वेदांता में गिरावट से बाजार पर दबाव बना। बीएसई पर 1500 से ज्यादा शेयर गिर गए हैं।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर मंदी के साथ स्थानीय ज्वेलरों की कमजोर खरीदारी से सोना 290 रुपये गिरकर 30,340 रुपये हो गया। सोने की यह कीमत 19 महीने का न्यूनतम है। डॉलर की स्थिति में लगातार मजबूती के कारण सोने में यह गिरावट देखी जा रही है।
निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना के बजाय डॉलर को अधिक तरजीह दे रहे हैं। औद्योगिक मांग के कमजोर पड़ने के साथ ही सिक्का बनाने वालों की मांग ढीली होने से चांदी में भी कमजोरी रही और यह 715 रुपये की गिरावट के साथ 38,000 रुपये प्रति किलो रह गई।
वैश्विक बाजार न्यूयार्क में सोना 1.59 फीसदी गिरकर 1,174.74 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह चांदी में 4.16 फीसदी की गिरावट रही और यह 14.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कारोबारियों के अनुसार स्थानीय मांग में भारी कमजोरी के कारण वायदा बाजार में भी गिरावट छाई रही। सोने के आठ ग्राम की गिन्नी में 100 रुपये की गिरावट रही और यह 24,500 रुपये के स्तर पर रहा। चांदी की साप्ताहिक डिलीवरी की भाव भी 1,035 रुपये गिरकर 36,705 रुपये प्रति किलो रहा। चांदी के 10 ग्राम के सिक्कों में भी तगड़ी गिरावट आई। सिक्कों का सैकड़ा बिकवाल भाव 1,000 रुपये गिरकर 73,000 रुपये रही जबकि खरीद भाव 1,000 रुपये गिरकर 72,000 रुपये सैकड़ा रहा।