फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex top six companies market cap down by more than 62k crore rupees

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह का बाजार पूंजीकरण 62,147.7 करोड़ रुपये घटा

Sun, 21 Jul 2019 12:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 21 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
sensex top six companies market cap down by more than 62k crore rupees

शेयर बाजार में पिछले कारोबारी हफ्ते 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) काफी कम हो गया। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को उठाना पड़ा। 

विज्ञापन

कंपनियों के डूबे हजारों करोड़ रुपये 

टॉप छह कंपनियों के करीब 62,147.7 करोड़ रुपये डूब गए। रिलायंस और टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण कम हो गया। वहीं एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। 

विज्ञापन

20 हजार करोड़ घटा रिलायंस का पूंजीकरण

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20 हजार रुपये घटकर के केवल 7,91,750.71 करोड़ रुपये रह गया। वहीं टीसी एस का एम-कैप 11,632.4 करोड़ रुपये घटकर 7,79,351.54 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,928.1 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,64,640.73 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 8,035.26 करोड़ रुपये फिसलकर 3,29,261.93 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,738.08 करोड़ रुपये कम होकर 3,17,716.17 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,782.42 करोड़ रुपये गिरकर 6,49,302.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के पूंजीकरण में बढ़ोतरी

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,125.99 करोड़ रुपये बढ़कर 3,37,418.53 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,152.05 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,97,492.11 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,990.49 करोड़ रुपये मजबूत होकर 2,86,383.79 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 2,489.52 करोड़ रुपये चढ़कर 3,73,384.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शीर्ष पर बनी रही रिलायंस

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

आलोच्य सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 399.22 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 38,337.01 अंक पर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed