फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex third big fall This year shock to investors know big fall in Corona period

Stock Market In Corona Period: इस साल सेंसेक्स ने निवेशकों को दिया तीसरा बड़ा झटका, जानें कोरोना काल में कब-कब आई बड़ी गिरावट

Sat, 27 Nov 2021 12:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 PM IST
सार

Sensex Down In Corona Period 2020-21: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के शेयर बाजार में शुक्रवार को भगदड़ मची और सेंसेक्स 1687 अंक तक टूट गया। सेंसेक्स में इस साल की यह तीसरी बड़ी गिरावट रही, जबकि बीते सात महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट है। 

विज्ञापन
Sensex third big fall This year shock to investors know big fall in Corona period
सेंसेक्स - फोटो : istock

विस्तार

शुक्रवार को एक बार फिर शेयर बाजार पर कोरोना का काला साया नजर आया। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत के शेयर बाजार में भगदड़ मची और सेंसेक्स 1687 अंक तक टूट गया। इससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोरोना के इस नए वेरिएंट का असर देखने को मिला। सेंसेक्स में इस साल की यह तीसरी बड़ी गिरावट रही, जबकि बीते सात महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट है। आइए बताते हैं कि कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद सेंसेक्स कब-कब और कितना टूटा। 

विज्ञापन


1687 अंक टूटा बीएसई का सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार या कारोबार सप्ताह का आखिरी दिन बेहद खराब रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 161687.94 अंक या 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 57,107.15 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 509.80 अंक या 2.91 फीसदी टूटकर 17026.45 के स्तर पर बंद हुआ। यह बीते सात महीने में सेंसेक्स में आई सबसे बड़ी गिरावट थी और साल 2021 में तीसरी बड़ी गिरावट। 
विज्ञापन


एक दिन में सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे
शुक्रवार को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स और निफ्टी के टूटने से एक दिन में ही निवेशकों को करीब 7.45 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बाजार विशेषज्ञों ने इसके लिए कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया। विशेषज्ञों ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोविड वायरस की नई किस्म की वजह से घरेलू बाजार कमजोर वैश्विक शेयर बाजारों की तरह ही नुकसान में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल सेंसेक्स में बड़ी गिरावटें 
सेसेंक्स में यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट है। साल की शुरुआत से अब तक की बात करें को सबसे पहले 26 फरवरी को बीएसई के सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट आई थी, जब सेंसेक्स करीब 1,939 अंक टूटा था। इसके बाद 12 अप्रैल में सेंसेक्स में 1,707 अंकों की कमी आई और अब 26 नवंबर शुक्रवार को सेंसेक्स से निवेशकों को तीसरा बड़ा झटका लगा, जब यह 1,687 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कोरोना काल में सेंसेक्स का बुरा दौर
तारीख वर्ष गिरावट
12 मार्च 2020 2919
16 मार्च 2020 2713
23 मार्च 2020 3934
4 मई 2020 2002
18 मई 2020 1068
26 फरवरी 2021 1939
12 अप्रैल 2021 1707
26 नवंबर 2021 1687 

अक्तूबर में पार किया था 62 हजार का आंकड़ा
आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को सेंसेक्स का 1687 अंक टूटना बीते सात महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स ने पिछले महीने 19 अक्तूबर को ही 62,245 अंक का अपना अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद शेयर बाजार में मची उथल-पुथल के कारण इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ और अब तक इसमें उच्च स्तर से करीब दस फीसदी की गिरावट आ चुकी है। 


कोरोना से विदेशी बाजारों का हाल बेहाल
भारतीय शेयर बाजार के साथ शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से दहशत में दिखे। तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण यूरोपीय संघ की तरफ से दक्षिणी अफ्रीका से हवाई यात्रा को निलंबित कर दिया गया है और कई देशों में प्रतिबंध फिर लागू करने की सुगबुगाहट की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार को भी भारी नुकसान हुआ। शेयर बाजार सूचकांक एसएंडपी 500 2.27 फीसदी प्रतिशत टूट गया, जो सितंबर के अंत से सबसे बुरा प्रदर्शन है। वहीं ‘डो जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज’ 905 अंक से अधिक गिर गया। नैस्डैक कंपोजिट भी 2.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed