फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex soars to one month high, gold down by 150 rupees

एक माह की ऊंचाई पर शेयर बाजार, सोने में 150 रुपये की गिरावट

Fri, 02 Nov 2018 05:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
sensex soars to one month high, gold down by 150 rupees
- फोटो : self

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के भाव में नरमी, रुपये में मजबूती और ऑटो शेयरों में शानदार कारोबार से बीएसई सेंसेक्स करीब 580 अंकों की छलांग के साथ एक माह की ऊंचाई पर पहुंच गया। बाजार में विदेशी फंड के नए सिरे से आने से भी तेजी को बल मिला। चीन अमेरिका मामले में आ रहे सुधार से एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले। यूरोप में भी कारोबार तेज रहा जिसका असर स्थानीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। 

विज्ञापन


बीएसई की शुरूआत 34,743.95 पर मजबूती के साथ हुई और यह 35,000 का आंकड़ा पार कर गया तथा 35,190.20 की ऊंचाई तक गया। लेकिन बाद में मुनाफावसूली की बिकवाली चलने से यह अंतत: 579.68 अंक बढ़कर 35011,65 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


4 अक्तूबर के बाद यह बीएसई का सबसे ऊंचा स्तर है। उस दिन यह 35,169.16 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 172.55 अंकों की तेजी रही। कारोबार के दौरान यह 10,606.95 अंक तक की ऊंचाई तक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक आधार पर बीएसई और निफ्टी में लगातार दो सप्ताह से चल रही गिरावट थम गई और सेंसेक्स में 1,662.34 की निफ्टी में 523 अंकों की तेजी दर्ज की गई। 

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड के नरम पड़ कर 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतरने से निवेशकों के उत्साह में बढ़ोतरी हुई। ब्रेंट क्रूड गिरकर 72.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा। अक्तूबर में जीएसटी के तहत बंपर कर उगाही से भी बाजार में सकारात्मक माहौल रहा।

वसूली का यह मासिक आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। शुक्रवार के कारोबार में ऑटो शेयर केंद्र में रहे। दिवाली के दिन बुधवार को बीएसई और एनएसई में शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र होगा। 

वैश्विक असर और कमजोर मांग से सोना गिरा

तीन दिनों से चल रही लगातार तेजी के बाद वैश्विक मंदी और कमजोर स्थानीय मांग के कारण स्थानीय बाजार में सोना 150 रुपये गिरकर 32,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके उलट, सिक्का वालों की मांग बढ़ने से चांदी 310 रुपये बढ़कर 39,500 रुपये प्रति किलो रही।


अगले सप्ताह के शुरू में धनतेरस होने के कारण हाजिर बाजार के कारोबारी भी कम सौदे कर रहे हैं। वैश्विक बाजार सिंगापुर में सोना 0.03 फीसदी गिरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी में भी 0.03 फीसदी गिरावट रही और यह 14.82 डॉलर प्रति औंस हो गई। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,900 रुपये पर स्थिर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed