{"_id":"5ae2a51d4f1c1bb56a8b643b","slug":"sensex-soars-to-new-high-before-reliance-industries-result-27-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने से पहले सेंसेक्स में 223 अंकों का उछाल, रुपये में कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने से पहले सेंसेक्स में 223 अंकों का उछाल, रुपये में कमजोरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आने से पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 223 अंकों का उछाल देखने को मिला। वहीं निफ्टी में 68.5 अंकों की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
निफ्टी 10686 और सेंसेक्स 34936 पर कारोबार करते हुए देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है।कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अपने नई ऊंचाई पर पहुंच गया। शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1005 के स्तर पर पहुंचा। जिसके बाद शेयर मार्केट दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है।
विज्ञापन
रुपये में दिखी कमजोर शुरुआत
रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे घटकर 66.83 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में कल 14 महीने के निचले स्तर से रिकवरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 15 पैसे बढ़कर 66.75 पर बंद हुआ था।