फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex slides by 50 points on opening, rupee up by 10 paise against dollar

शेयर बाजार में बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स 50 अंक टूटा, रुपये में 10 पैसे की मजबूती

Fri, 28 Sep 2018 10:09 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
sensex slides by 50 points on opening, rupee up by 10 paise against dollar

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत में तेज बढ़त देखने को मिली, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही यह 50 अंक गिर गया। सेंसेक्स 150 अंकों की मजबूती के साथ खुला।  निफ्टी 11,034 तक पहुंचा था जबकि सेंसेक्स 36,500 के पार दस्तक दी थी। हालांकि अब निफ्टी 10,950 के पास आ गया है जबकि सेंसेक्स 36,300 के करीब नजर आ रहा है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 23 अंक गिरकर 36,301 के स्तर पर और निफ्टी 40 अंक की कमजोरी के साथ 10,937 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी गिरकर 24,992 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील 7.7-2.6 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में रिलायंस इंफ्रा, पीरामल एंटरप्राइजेज, अदानी एंटरप्राइजेज और व्हर्लपूल 4.6-4.4 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इंफीबीम, क्रिधन इंफ्रा, केपीआईटी टेक, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और द्वारिकेश शुगर 48-8 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


72.49 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 72.49 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.59 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed