फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex slides by 450 points as bjp didn't get majority in karnataka elections

कर्नाटक में भाजपा को बहुमत नहीं मिलने से शेयर बाजार में निराशा, सेंसेक्स ने गंवाई 450 अंकों की बढ़त

Tue, 15 May 2018 04:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
sensex slides by 450 points as bjp didn't get majority in karnataka elections

भाजपा द्वारा कर्नाटक में बहुमत के आंकड़े से दूर होने और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के सरकार बनाने के लिए साथ आने के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर से निराशा छा गई और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों गिरकर बंद हुए। 

विज्ञापन


सेंसेक्स ने गंवाई 450 अंकों की बढ़त
सेंसेक्स 450 अंक और निफ्टी ने 125 अंकों की सुबह से मिली बढ़त को गंवा दिया। सेंसेक्स 35,550 के नीचे फिसल गया और निफ्टी 10800 के पास बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरकर 16,068.6 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,097 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटकर 17,525.5 के स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, गेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और एचयूएल के शेयरों में 1.28 फीसदी से 2.85 फीसदी तक तेजी दिख रही है। वहीं, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंफ्राटेल और आयशर मोटर्स में 0.74 फीसदी से 1.70 फीसदी तक गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में लौटी तेजी, चांदी हुई कमजोर
विदेशों में मंद रुझान के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से बढ़ी मांग के कारण सोने का भाव 165 रुपये उछलकर 32,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। तो वही औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठाव की वजह से चांदी 400 रुपये गिरकर 40,900 रुपये  प्रति किलोग्राम हो गई। सिंगापुर में सोना 0.19 फीसदी बढ़कर 1,310.50 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.40 फीसदी बढ़कर 16.41 डॉलर प्रति औंस जा पहुंची। 

डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के कारण सोने के आयात की लागत बढ़ी है, जिसके असर से भारतीय सराफा बाजार में सोने के भावों में तेजी आई है। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले प्रत्येक सोने की कीमत 165 रुपये के इजाफे के साथ क्रमश: 32,450 रुपये व 32,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर देखा गया।


सोने की आठ ग्राम की प्रत्येक गिन्नी के भाव अपने पुराने भाव 24,800 रुपये पर ही टिके रहे। चांदी में आई भारी गिरावट के असर से साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी होने वाली चांदी के भाव 430 रुपये लुढ़ककर 40,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचे। चांदी के प्रति सैकड़ा सिक्कों के खरीद व बिकवाल भाव दोनों 1000 रुपये गिरकर क्रमश: 75,000 रुपये व 76,000 रुपये पर जा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed