फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex rises by 300 points after government announces review of economic condition

रुपये में रिकवरी, पीएम मोदी की आर्थिक समीक्षा के ऐलान से बाजार में लौटी चमक, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Wed, 12 Sep 2018 04:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
sensex rises by 300 points after government announces review of economic condition

पीएम मोदी द्वारा इस हफ्ते के अंत में देश के आर्थिक हालात पर चर्चा करने के ऐलान से रुपये में काफी सुधार देखने को मिला। इस सुधार से शेयर बाजार में भी फिर से चमक लौट आई है। सेंसेक्स 300 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं सोने-चांदी में भी तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


आज के कारोबार में निफ्टी ने 11,250.2 तक गोता लगाया था जबकि सेंसेक्स 37,342 तक टूटा था। अंत में निफ्टी 11,370 के पास बंद हुआ है जबकि सेंसेक्स 37,700 के पार निकलने में कामयाब हुआ है। सेंसेक्स 305 अंक के उछाल के साथ 37,718 के स्तर पर और निफ्टी 82 अंक की बढ़त के साथ 11,370 के स्तर पर बंद हुआ है। एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 2.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है। 
विज्ञापन


सरकार ने किया ऐलान

कमजोर होते रुपये और भारत की इकोनॉमिक स्थिती ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। भारत के आर्थिक हालात की समीक्षा के लिए इस हफ्ते बैठक हो सकती है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक हालात की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद बड़े एलान की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक कमजोरी के बावजूद सोना तेज 

वैश्विक स्तर पर कमजोरी के बावजूद स्थानीय स्तर पर खरीदारी चलने से सोना 175 रुपये बढ़कर 31,625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर, औद्योगिक मांग में कमजोरी के साथ सिक्का वालों के कमजोर उठाव से चांदी 40 रुपये गिरकर 37,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.21 फीसदी गिरकर 1,198.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। स्थानीय बाजार में सोने की आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपये के स्तर पर स्थिर रही। चांदी के 10 ग्राम वाले सिक्के का सैकड़ा खरीद भाव 72,000 रुपये रहा जबकि बिकवाल भाव 73,000 रुपये रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed