फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex rises by 200 points, rupee up by 1 paise

सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल, रुपये में दिखी मामूली तेजी

Fri, 08 Dec 2017 10:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
sensex rises by 200 points, rupee up by 1 paise

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट्स में मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले। वहीं रुपये में भी 1 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

विज्ञापन


शुक्रवार के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 200 अंकों की तेजी के साथ 33149 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 60 अंक की उछाल के साथ 10227 पर खुला। दिग्गज शेयरों में टाटा पावर, टाटा मोटर्स, वेदांता, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स डीवीआर, हिंडाल्को, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक और अदानी पोर्ट्स मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन


बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है।

रुपये में दिखी 1 पैसे की तेजी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपए की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे बढ़कर 64.56 के स्तर पर खुला। 

सोना बढ़ा, कच्चे तेल में दिखी नरमी
डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ गया है। कॉमैक्स पर सोने में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सोने का भाव 1250 डॉलर के करीब आ गया है। चांदी में हल्का दबाव नजर आ रहा है। कॉमैक्स पर चांदी 15.8 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में भी नरमी देखने को मिल रही है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.2 फीसदी फिसलकर 56.6 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 62 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed