फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex rises by 200 points on 17 august

सेंसेक्स में 200 अंकों की मजबूती, निफ्टी 11430 के पार, करेंसी मार्केट रहेगा बंद

Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
sensex rises by 200 points on 17 august
शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर सभी इंडेक्स हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। वहीं पारसी नववर्ष के चलते आज करेंसी मार्केट बंद है। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 37,884 के स्तर पर और निफ्टी 62 अंक के उछाल के साथ 11,447 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, हिंडाल्को, टाटा स्टील, वेदांता, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अदानी पोर्ट्स 2.4-1.2 फीसदी तक चढ़े हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, नाल्को, जिंदल स्टील, एसजेवीएन और कंसाई नेरोलैक 3.2-2.2 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में डीआईसी इंडिया, प्रोजोन इंटु, मोहोता इंडस्ट्रीज, न्यूट्राप्लस इंडिया और एचडीआईएल 10.3-6.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार के दौरान सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.72 फीसदी की उछाल के साथ 28,025.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी इंडेक्स में सपाट कारोबार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed