{"_id":"5b7653b142c79261a26c2299","slug":"sensex-rises-by-200-points-on-17-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 200 अंकों की मजबूती, निफ्टी 11430 के पार, करेंसी मार्केट रहेगा बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 200 अंकों की मजबूती, निफ्टी 11430 के पार, करेंसी मार्केट रहेगा बंद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर सभी इंडेक्स हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। वहीं पारसी नववर्ष के चलते आज करेंसी मार्केट बंद है।
सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 37,884 के स्तर पर और निफ्टी 62 अंक के उछाल के साथ 11,447 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, हिंडाल्को, टाटा स्टील, वेदांता, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अदानी पोर्ट्स 2.4-1.2 फीसदी तक चढ़े हैं।
मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, नाल्को, जिंदल स्टील, एसजेवीएन और कंसाई नेरोलैक 3.2-2.2 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में डीआईसी इंडिया, प्रोजोन इंटु, मोहोता इंडस्ट्रीज, न्यूट्राप्लस इंडिया और एचडीआईएल 10.3-6.8 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल, बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.72 फीसदी की उछाल के साथ 28,025.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी इंडेक्स में सपाट कारोबार नजर आ रहा है।