फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex rises by 196 points as crude price decline, gold down by 100 rupees

तेल कीमत घटने से 196 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 100 रुपये गिरा सोना

Tue, 17 Jul 2018 05:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
sensex rises by 196 points as crude price decline, gold down by 100 rupees

वैश्विक स्तर पर तेल कीमतों में चार फीसदी से भी अधिक की बड़ी गिरावट के बाद तेल, धातु और सरकारी कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच बीएसई के सेंसेक्स में मंगलवार को 196 अंकों से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में कुछ सरकारी बैंकों में करीब 10,000 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किए जाने संबंधी खबरों से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

विज्ञापन


सेंसेक्स 196.19 अंकों की तेजी के साथ 36,519.96 पर बंद हुआ। रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद होने के बाद सेंसेक्स में इससे पहले के दो कारोबारी सत्रों में 224.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। एनएसई का निफ्टी 71.20 अंकों की तेजी के साथ 11,008.05 पर बंद हुआ। ब्रोकरों के मुताबिक एक दिन पहले वैश्विक स्तर पर तेल की आपूर्ति की अधिकता के डर के कारण कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी से अधिक गिरावट आई जिससे बाजार में लिवाली को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन


स्थानीय कमजोर मांग से सराफे में मंदा
विदेशों में मजबूती के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से आती ढीली मांग के कारण मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 100 रुपये गिरकर 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से धीमे उठाव के कारण चांदी 130 रुपये टूटकर 39,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में सोना 0.28 फीसदी की उछाल के साथ 1,243.70 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.44 फीसदी की वृद्धि के साथ 15.83 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,050 रुपये व 30,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। पीली धातु ने सोमवार को 60 रुपये की बढ़त दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed