178 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, छुआ 35500 का नया स्तर, निफ्टी 10800 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के लिए एफडीआई सीमा बढ़ने के साथ ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 178 अंक बढ़कर 35,260 अंक पर जबकि निफ्टी 28 अंक की उछाल के साथ 10,817 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स ने 35 हजार का आंकड़ा पार कर लिया था। बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 310 अंक उछलकर पहली बार 35,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। वहीं चौतरफा लिवाली से एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स ने 26 दिसंबर को 34,000 का मुकाम हासिल किया था और महज 17 कारोबारी सत्र के बाद ही वह 35,000 को पार कर गया। निफ्टी 88.10 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड 10,788.55 पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स ने 35,118.61 का और निफ्टी ने 10,803 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर भी छुआ था। अन्य मुद्राओं के मुकाबले रुपये में दर्ज की गई मजबूती का भी बाजार में लिवाली पर सकारात्मक असर रहा।
बाजार में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। गिरावट कितनी गहरी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर 1 बढ़ने वाले शेयर के मुकाबले 5 शेयर गिरकर बंद हुए। सबसे ज्यादा बुरा हाल मिडकैप शेयरों का था। दिन के उच्चतम स्तरों से मिडकैप इंडेक्स 750 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स भी दिन के उच्चतम स्तर 300 अंक टूटा है। हालांकि इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर ही बंद हुए।
मेटल, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 2.9 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 1.3 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.2 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 4 फीसदी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 1 फीसदी, पावर इंडेक्स में 1.8 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.4 फीसदी की कमजोरी आई है।
हालांकि बैंक निफ्टी करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 26,537.4 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 26,887.65 तक पहुंचा था। एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।