{"_id":"5a1e3e6c4f1c1b0d698becac","slug":"sensex-rise-by-50-points-on-wednesday-november-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 33600 के पार पहुंचा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में तेजी बरकरार, 33600 के पार पहुंचा सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में शेयर मार्केट एक बार फिर से तेजी से खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में बढ़त देखने को मिली। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के साथ 33600 के पार पहुंच गया। एनएसई के निफ्टी में 19 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 10389 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला, एनटीपीसी, ओएनजीसी और इंफोसिस 1.6 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में एल्केम लैब, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, बीईएल, राजेश एक्सपोर्ट्स और आदित्य बिड़ला फैशन 1.3 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में कोलते-पाटिल, दि बाइक हॉस्पिटैलिटी, बटरफ्लाय, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग और एवरेस्ट इंडस्ट्रीज 4.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
रुपये में 5 पैसे की कमजोरी
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 64.46 के स्तर पर खुला।