{"_id":"5c2d98a9bdec2256a6312ff5","slug":"sensex-opens-up-with-a-positive-note-rupee-up-by-12-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव के साथ शुरुआत, रुपये में 12 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव के साथ शुरुआत, रुपये में 12 पैसे की मजबूती
Thu, 03 Jan 2019 10:37 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स में हालांकि बढ़त देखने को मिल रही है, वहीं रुपया भी 12 पैसे की मजबूती के साथ खुला। निफ्टी में भी मामूली तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 66 अंक की बढ़त के साथ 35960 के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 10805 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्जज शेयरों में कमजोरी के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 फीसदी टूटकर 15,210 के आसपास दिख रहा है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ 14645 के करीब कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 70.29 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को भी कमजोर हुआ था। डॉलर की कीमत फिर से 70 रुपये के पार चली गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 72 पैसे की भारी कमजोरी के साथ 70.17 के स्तर पर बंद हुआ था।