फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens up on strong note on tuesday 8 january

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स पर दबाव, रुपया 12 पैसे कमजोर

Tue, 08 Jan 2019 10:13 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 08 Jan 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
sensex opens up on strong note on tuesday 8 january

शेयर बाजार में मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में हुई उतार-चढ़ाव का असर देखने को मिला। वहीं रुपया भी 12 पैसे कमजोर होकर के खुला। बाजार खुलने पर सेंसेक्स 51 अंकों की तेजी के साथ 35901.49 अंकों पर और निफ्टी 9.60 अंकों की तेजी के साथ 10762.20 अंकों पर खुला। 

विज्ञापन

इन शेयरों में दिखी तेजी

शेयर बाजार खुलने पर लगभग 259 शेयरों में तेजी देखी गई वहीं 120 शेयरों में गिरावट दिखी।  32 शेयरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया।  बाजार में ओएनजीसी, सन फार्मा और टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहे वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

वैश्विक बाजारों का यह रहा हाल

ट्रेड पर यूएस-चीन की बातचीत के बीच अमेरिकी बाजारों के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि कारोबार के अंत में डाओ करीब 100 अंक चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा। उधर एशियाई बाजारों में आज हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीएक्स निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो कल एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.7 फीसदी और नैस्डैक 1.25 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ। चीन ने यूएस के साथ मिलकर व्यापार संबंध सुधारने की बात कही है। यूएस-चीन ट्रेड वार्ता का आज दूसरा दिन है। उधर ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 57 डॉलर के ऊपर कायम है।

रुपये में कमजोरी

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर होकर 69.80 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे की बढ़त के साथ 69.68 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed