फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens up on a low note as us fed keeps interest rates steady

अमेरिकी फेड ने नहीं बढ़ाई ब्याज दरें, शेयर बाजार में दिखा असर, सेंसेक्स की कमजोर शुरुआत

Thu, 03 May 2018 09:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
sensex opens up on a low note as us fed keeps interest rates steady

गुरुवार को शेयर बाजार में धीमी शुरुआत देखने को मिली। यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी न किए जाने का इसका असर सेंसेक्स पर भी पड़ा और यह 50 अंक गिर गया।  सेंसेक्स 35160 और निफ्टी 10 अंकों की गिरावट के साथ 10707 पर कारोबार करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 25 फीसदी गिरकर 18145 के नीचे पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी फेड की दरें स्थिर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें नहीं बढ़ाई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरें 1.50-1.75 फीसदी पर स्थिर रखीं हैं। फेड के मुताबिक महंगाई बढ़कर 2 फीसदी के पास पहुंच गई है। महंगाई के 2 फीसदी के पास  पहुंचने से आगे दरें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेड के मुताबिक इकोनॉमी में भी सुधार दिख रहा है। आगे ब्याज दरें बढ़ने की योजना से डाओ जोंस कल के कारोबार में 170 अंक गिरकर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज मिलीजुली शुरुआत देखने को मिली है। एजीएक्स निफ्टी  दबाव में दिख रहा है।


रुपये में दिखी मामूली बढ़त
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मामूली बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे की बढ़त के साथ 66.63 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में रुपया सपाट रहा था और 1 पैसे की कमजोरी के साथ 66.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed