{"_id":"5a389cc74f1c1bcf6d8b4ef1","slug":"sensex-opens-on-a-positive-note-on-tuesday-19-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर मार्केट में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स 33700 के पार, रुपये में दो पैसे की मामूली बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर मार्केट में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स 33700 के पार, रुपये में दो पैसे की मामूली बढ़त
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शेयर मार्केट में तेजी का दौर जारी रहा। गुजरात-हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने से सेंसेक्स 140 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 33700 के पार चला गया। वहीं निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 10425 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
आईटी शेयरों में दिखा दबाव
ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 25,700 के करीब पहुंच गया है। हालांकि आईटी शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। एफएमसीजी इंडेक्स 0.43 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.58 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.47 फीसदी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.68 फीसदी तक बढ़े हैं।
बढ़त के साथ खुला रुपया
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 64.22 के स्तर पर खुला। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद से कम मार्जिन से जीत मिलने की वजह से सेंटीमेंट्स कमजोर हुआ। जिसकी वजह से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर गिरकर 64.24 के स्तर पर बंद हुआ।