{"_id":"5b4ec2c64f1c1b4c748b585e","slug":"sensex-opens-on-a-new-record-nifty-crosses-11070-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"36700 के पार हुआ सेंसेक्स, छुआ नया शिखर, रुपये में दिखी 3 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
36700 के पार हुआ सेंसेक्स, छुआ नया शिखर, रुपये में दिखी 3 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में एक नया शिखर देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, वहीं निफ्टी में भी 58 अंकों का उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 178 अंक की तेजी के साथ 36,698 के स्तर पर और निफ्टी 11,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में भी अच्छी तेजी है। इसके पहले मंगलवार को भी शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, गेल, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ओएनजीसी, कोल इंडिया, विप्रो और इंफोसिस 2-1 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में पीएंडजी, 3एम इंडिया, गृह फाइनेंस, एम्फैसिस और एमएंडएम फाइनेंशियल 2.2-1.5 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में एमएसआर इंडिया, 8के माइल्स, इंडो काउंट, कॉरपोरेशन बैंक और फिनियोटेक्स केम 8.1-5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
68.42 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की हल्की बढ़त के साथ 68.42 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे बढ़कर 68.45 के स्तर पर बंद हुआ था।