फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens on a flat note nifty down by 37 points

शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, रुपये में 3 पैसे की कमजोरी

Mon, 16 Jul 2018 09:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
sensex opens on a flat note nifty down by 37 points

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले। वहीं रुपये में भी 3 पैसे की कमजोरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 65 अंक की गिरावट के साथ 36,477 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक लुढ़क कर 10,982 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, ल्यूपिन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और यस बैंक 8.8-1.2 फीसदी तक गिरे हैं। 
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में कमिंस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सन टीवी और अपोलो हॉस्पिटल 3.3-2.1 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पीसी ज्वेलर, डीसीबी बैंक, आइनॉक्स लीजर, इंडो काउंट और वी-मार्ट रिटेल 20.6-5 फीसदी तक टूटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोरी के साथ 68.55 के स्तर पर खुला है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 68.52 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed