फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex opens in red, rupee up by eight paise

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये में आठ पैसे की मजबूती

Tue, 09 Apr 2019 10:21 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
sensex opens in red, rupee up by eight paise

शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत लाल निशान के साथ देखने को मिली। सेंसेक्स 19 अंक और निफ्टी 25 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं रुपये में बढ़त देखने को मिली। 

विज्ञापन


फिलहाल सेंसेक्स 75 अंकों की तेजी के साथ 38775 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 12 की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 11616 पर कारोबार करते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

बाजार पर दिखा एशियाई सुस्ती का असर

बाजार में आज एशियाई बाजारों में गिरावट पर कारोबार हो रहा है। एसजीएक्स निफ्टी भी सुस्त नजर आ रहा है। कल के कारोबार में डाओ चौरासी अंक गिरकर बंद हुआ था। हालांकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.1 फीसदी और नैस्डैक 0.2 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं। इस बीच क्रूड में तेजी कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 15314 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 14930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 


डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 69.59 के स्तर पर खुला है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को भारी कमजोरी देखने को मिली थी। रुपया 45 पैसे टूटकर 69.67 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed