{"_id":"5b6284f04f1c1b61508b6991","slug":"sensex-opens-in-negative-down-by-150-points-on-2nd-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,150 अंक टूटा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,150 अंक टूटा सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजार से कमजोर संकेतों के बीच शेयर बाजार में पिछले आठ दिनों से जारी तेजी का दौर टूट गया। सेंसेक्स में 150 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं रुपये में आज मजबूती देखने को मिली। बैंकिंग, मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। हालांकि आईटी और फार्मा शेयरों में खरीददारी नजर आ रही है।
विज्ञापन
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.24 फीसदी टूट गया है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.07 फीसदी की गिरावट आई है। दिग्गज शेयरों में वेदांता, मारुति, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक 2.68 से 0.11 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का प्रभाव
यूएस फेडरल रिजर्व के दरें स्थिर रखने के बावजूद अमेरिकी बाजारों में जोश नहीं दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। वहीं एशियाई बाजार भी आज कमजोर खुले हैं मगर एसजीएक्स निफ्टी में करीब 15 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका
ट्रेड वार बढ़ने से गुरुवार को एशियाई बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। जापान का बाजार निक्केई 92 अंक गिरकर 22,655 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपये में 6 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे की बढ़त के साथ 68.37 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे की बढ़त के साथ 68.43 के स्तर पर बंद हुआ था।