{"_id":"5af90ef54f1c1bea408b524c","slug":"sensex-opens-flat-rupee-up-by-6-paise-on-monday-14-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, मिडकैप शेयरों पर दबाव, रुपये में दिखी बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, मिडकैप शेयरों पर दबाव, रुपये में दिखी बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। एशियाई बाजारों में मिलें सकेंतों के बाद मिडकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं रुपये में एक हफ्ते की लगातार गिरावट के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 12 अंक और निफ्टी 7 अंकों की मामूली बढ़त के साथ क्रमशः 35548 व 10813 पर कारोबार करते हुए देखा गया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
बैंक, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीददारी दिख रही है। हैवीवेट सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी, ओएनजीसी में तेजी नजर आ रही है। लेकिन भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टीसीएस और मारुति में कमजोरी का रुख है।
विज्ञापन
रुपये में 6 पैसे की तेजी
हफ्ते के पहले दिन आज रुपये ने तेजी के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की बढ़त के साथ 67.24 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन यानी शउक्रवार को रुपया 66.33 के स्तर पर बंद हुआ था।