फिर लौटी चमक, सेंसेक्स 290 अंक उछला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के शेयर बाजार गिरावट के बाद संभल गए हैं। बीएसई का सेंसेक्स 291 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 71 अंकों की बढ़त देखी गई।
सेंसेक्स 290.82 अंक बढ़कर 26,032.38 के स्तर पर हुआ है। दूसरी ओर निफ्टी भी 72 अंकों की बढ़त के साथ 7,880.70 स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलते हुए 300 अंकों के उछाल के साथ खुले हैं।
वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त देखी जा रही है। जापानी के शेयर बाजार से आई अच्छी खबर के बाद भारतीय बाजारों में भी निवेशकों ने भरोसा जताया है। जापानी निक्केई करीब 300 अंक ऊपर खुला है। हालांकि विश्व की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका पर चीनी बाजार आ असर अब भी देखने को मिल रहा है सोमवार को अमेरिकी बाजार गिराबट के साथ बंद हुए।
डाउ जोंस में 3.57 फीसदी गिरावट और नैसडेक भी 3.82 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। वहीं चीनी शेयर बाजार 6 फीसदी तक नीचे गिर चुका है। सरकार ने चीनी मुद्रा युआन की कीमत कम कर दी है फिर भी चीन का बाजार संभला नहीं जा सका और इसका असर अन्य एशियाई देशों के शेयर बाजारों पर पड़ा है।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 1624 अंकों की गिरावट देखी गयी थी,वहीं निफ्टी भी 490 अंक लुढ़क गया था।
डॉलर के मुकाबले संभला रुपया
लगातार कमजोर हो रहे रुपये ने भी बढ़त के साथ शुरुआत की है। दुनिया की बाकी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर 1.5 फीसदी तक कमजोर हुआ है। डॉलर इंडेक्स 94 के नीचे फिसल गया है। इसका असर रुपए पर पड़ा।
आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 66.55 के स्तर पर खुला है। हालांकि, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की भारी गिरावट के साथ 66.64 पर बंद हुआ था।
रुपया सितंबर 2013 के बाद से सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। हाल के दिनों में चीन की चिंता से जारी उठापटक के चलते रुपया कमजोर होता जा रहा है।