फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex opens 200 pts lower, rupee also declined

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये में भी गिरावट

Mon, 22 Apr 2019 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Apr 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Sensex opens 200 pts lower, rupee also declined

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 200.46 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.30 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन

38939.82 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

200.46 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38939.82 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 74.30 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11678.50 के स्तर पर पहुंचा। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों में टाटा कॉफी, स्पाइस्जेट और एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें जेट एयरवेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एसबीआई और डीएचएफएल के स्टॉक्स शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 129.73 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 39270.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 11780.90 के स्तर पर था। 


 

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की गिरावट के साथ 69.75 के स्तर पर खुला है। इससे पहले के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.36 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed